{"_id":"6595acaeec3eb319860b7c01","slug":"provide-benefits-of-schemes-of-industry-department-to-disabled-people-dm-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-10745-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग विभाग की योजनाओं का दिव्यांगजनों को दिलाएं लाभ : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग विभाग की योजनाओं का दिव्यांगजनों को दिलाएं लाभ : डीएम
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय समिति, लोकल लेबल कमेटी व दिव्यांग बंधु की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को दिव्यांगजनों को उद्योग विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान विभाग के उपायुक्त ने बताया कि योजनाओं से 15 जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जाना है। इस पर जिलाधिकारी ने सर्वे कराकर पात्र मिले शत प्रतिशत दिव्यांगजनों को योजना से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने रोडवेज की बसों में दिव्यांगजनों एवं कुष्ठ रोगियों को निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इन लोगों को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों का शत प्रतिशत केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। दिव्यांगजनों का यूनिक आईडी एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने के लिए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी बीडीओ को से कहा कि जिन ब्लाॅकों में फैमिली आईडी लम्बित है, तत्काल जांच कर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार एवं मानसिक मंदितों के लिए अभिभावक नियुक्त जाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के संबंध में जिलाधिकारी ने बीडीओ को लक्ष्य से अधिक पात्र लोगों का ऑनलाइन आवेदन कराकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया। ताकि जनवरी में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जा सके। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर आदि मौजूद रहे।