फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protests followed the assault; sanitation workers did not collect garbage for two hours; a case was filed against four people.

Mirzapur News: मारपीट के बाद प्रदर्शन, सफाईकर्मियों ने दो घंटे नहीं उठाया कूड़ा, चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 15 Oct 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protests followed the assault; sanitation workers did not collect garbage for two hours; a case was filed against four people.
लालडिग्गी ​स्थित नगर पालिका परिषद के कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। कटरा के मकरीखोह वार्ड में मंगलवार को सफाई करने के लिए गाड़ी हटाने के लिए विवाद हो गया। मनबढ़ों ने नगर पालिका के तीन सफाईकर्मियों को पीट दिया। इससे वे घायल हो गए। मामले में घायल सफाईकर्मी अमीना की तहरीर पर कटरा कोतवाली में एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सफाईकर्मियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा, मारपीट के बाद घायल को लेकर नगरपालिका के सफाईकर्मियों व अन्य कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे दो घंटे तक नगर में सफाई व्यवस्था बाधित रही। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व सिटी मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




अमीना का आरोप है कि वह मंगलवार की सुबह मकरीखोह वार्ड में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास झाड़ू लगा रही थी। उसका पति खलील भी सफाई में सहयोग कर रहा था। वहां पर एक गाड़ी खड़ी थी। अमीना का कहना था कि उसने चालक से कहा कि गाड़ी थोड़ा बगल कर लिजिए ताकि वहां झाड़ू लग सके। इस पर चालक उसे गाली देने के साथ ही आरोपी सतीश सिंह उसको लात घूंसे व डंडे से मारने लगा। जब उसका पति खलील उसे बचाने आया तो उसको भी डंडे से इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया और पैर में चोट आई है। इतने में उसका पुत्र शमशेर जो चौबेटोला वार्ड में कार्यरत था, बगल में सफाई कर रहा था। वह भी वहां आ गया। उसको भी सतीश सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने इतना पीटा कि वह भी घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। अमीना का कहना है कि उसके पति व पुत्र की हालत ठीक नहीं है। उनका आरोप है कि जब वह कटरा पुलिस के पास पहुंचे तो वहां उपस्थित लोगों ने लाठी मारकर भगाने की बात कही। इसके बाद जब सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को सूचना मिली तो वे सभी लालडिग्गी स्थित पालिका के प्रधान कार्यालय पर जुटे और धरना प्रदर्शन करने लगे। जैसे ही अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली तो वे भी अपना काम छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हो गए। कर्मचारियों ने मांग की कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष व सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे मौके पर



मिर्जापुर। कर्मचारियों के प्रदर्शन की सूचना पर नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय भी पहुंचे। उन्होंने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने कहा कि अमीना की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है। उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed