फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protest over inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 06 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
 Protest over inflation
प्रदेश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए समुचित कदम उठाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा।  
विज्ञापन

जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी है। प्रदेश सरकार बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने में असफल रही है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर और झूठे वायदे करके केंद्र की सत्ता में आई भाजपा अपने वादे को भूल गई है। केंद्र सरकार को महंगाई से कोई वास्ता नहीं है। मड़िहान विधायक ने कहा कि विधायक अजय राय को बदले की भावना से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अजय राय पर से फर्जी मुकदमे हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि सीबीआई जांच का खौफ दिखाकर केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में भाजपा के एजेंडे को लागू करने की कोशिश कर रही है। उपाध्यक्ष राम सिंह ने अजय राय की गिरफ्तारी की निंदा की। जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने विगत वर्ष बाढ़ और सूखा से बर्बाद फसलों का मुआवजा किसानों को दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed