{"_id":"5efcbd908ebc3e42f66d7e72","slug":"protest-against-petrol-and-diesel-price-hike-in-mirzapur-mirzapur-news-vns5333683159","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी का किया विरोध
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारो तहसीलों पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीजल व पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी का विरोध किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन संबंधित उप जिलाधिकारी को सौंपा। सदर तहसील पर राजधर दुबे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। राजधर दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जिले में अभी तक ओला वृष्टि की क्षतिपूर्ति का मामला ही नहीं सुलझ पाया है। अब पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि ने कहर ढा दिया है। इस अवसर पर अब्दुल वहीद, स्वरूप सिंह, विजय सिंह, संजय जायसवाल, मनीष दुबे आदि थे।
चुनार। डीजल पेट्रोल के दामों में सरकार द्वारा किये गये बढ़ोत्तरी से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश की जनता आर्थिक संकट को झेल रही है। ऐसे में डीजल पेट्रोल के दामों में मूल्य वृद्धि किया जाना कही से भी उचित नही है।
कांग्रेसियों ने कहा कि जब कांग्रेस की यूपीए सरकार केन्द्र में सत्ता में थी तो कच्चे तेल का दाम 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था जो 24 जून 2020 को गिरकर 43.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया इस प्रकार उसके मूल्य में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इसके बावजूद भाजपा सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे रहे। मांग की कि बढ़े हुए डीजल पेट्रोल के मूल्यों एवं उत्पाद शुल्क में की गयी बढोत्तरी को वापस लिया जाय। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, पीपीसी सदस्य कैलाशनाथ उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल गुलाब चंद पांडेय, महिला नगर अध्यक्ष शिवानी साहनी, लवकुश भारती, मोनू पटेल, राजेश मिश्र ज्योति, पंकज पटेल, सूर्यभान पटेल आदि प्रमुख मौजूद रहे ।