{"_id":"617d9c86bbe8e366bf612822","slug":"protection-will-be-available-from-chief-minister-nari-samman-yojana-mirzapur-news-vns620230024","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना से मिलेगा संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना से मिलेगा संरक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि इसके तहत कोविड- 19 महामारी के कारण प्रभावित हुईं महिलाओं को आर्थिक सामाजिक सुरक्षा व संरक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान बहुत सी ऐसी महिलायें है, जिन्होंने अपने पिता, माता, पति, पुत्र, पुत्री व संरक्षक के रूप में प्रियजनों को एक मार्च 2020 के बाद खोया है। वर्तमान परिस्थितियों में उनके विभिन्न प्रकार के जोखिमों यथा उत्तरजीविता, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, भेदभाव के साथ मानव तस्करी में पड़ने की आशंका है। ऐसी सभी महिलाओं को उनके संरक्षण एवं उन्नयन हेतु आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़े जाने के साथ ही जीवनयापन के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना संचालित की जा रही है। समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार कर कोविड महामारी से प्रभावित महिलाओं को कौशल विकास तथा रोजगार के नये अवसर प्रदान किये जायेंगे। एक नवंबर से तक सभी विभाग अपने अंतर्गत पूर्व से संचालित ऐसी योजनाओं तथा कार्यक्रमों एवं विभाग में रिक्त पदों को चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। ताकि महिलाओं तथा उनके आश्रितों को लाभान्वित करने के लिए प्राथमिकता दी जा सके। इस योजना से जनपद, ब्लाक एवं गांव स्तर पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित कर इसके माध्यम से जागरूकता संबंधी कार्य किए जाएंगे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा, उपायुक्त एनआरएलएम, महिला कल्याण अधिकारी डॉ. मंजू यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।