{"_id":"6887c7ca8305017e4f0f5027","slug":"proposal-sent-to-make-halia-a-tehsil-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-137468-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हलिया को तहसील बनाने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हलिया को तहसील बनाने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के विकासखंड हलिया को तहसील बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग अब प्रशासनिक मंजूरी के दरवाजे तक पहुंच चुकी है। शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में लालगंज तहसील प्रशासन ने हलिया को तहसील का दर्जा देने के लिए तयशुदा मानकों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दिया है।
हलिया ब्लॉक के अंतर्गत कुल 79 ग्राम सभाएं शामिल हैं, जो भौगोलिक रूप से विस्तृत और दुर्गम क्षेत्र में फैली हुई हैं। इन ग्राम सभाओं के लोग लंबे समय से तहसील गठन की मांग कर रहे थे। क्षेत्र की जनसंख्या, दूरी और राजस्व संबंधी गतिविधियों की अधिकता को देखते हुए यह प्रस्ताव अब प्रशासनिक आवश्यकता बन गया है। अभी हलिया के ग्रामीणों को तहसील से जुड़े कार्यों के लिए लालगंज या मिर्जापुर मुख्यालय तक 50 से 70 किमी की दूरी तय करके सफर करना पड़ती है। इससे धन और संसाधनों की हानि होती है। कई बार जरूरी कार्य भी समय पर नहीं हो पाते।प्रस्ताव में बताया गया है कि हलिया को तहसील बनाए जाने से राजस्व, न्यायिक और भूमि प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सहजता आएगी। इसके साथ ही प्रशासनिक पहुंच भी स्थानीय स्तर तक सुनिश्चित हो सकेगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रधानों और सामाजिक संगठनों की ओर से लंबे समय से ज्ञापन और पत्राचार कर यह मांग की जा रही थी। शासन से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद प्रस्ताव भेजे जाने से क्षेत्रीय जनता में उम्मीद की लहर है। एसडीएम लालगंज संजीव कुमार यादव ने बताया कि शासन से स्वीकृति का प्रस्ताव मांगा गया था। इसे हलिया की भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा गया है।