फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Proposal sent for trauma center in Ahraura

Mirzapur News: अहरौरा में ट्रामा सेंटर के लिए भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent for trauma center in Ahraura
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अहरौरा का इलाका एक्सीडेंटल जोन है। जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसों में घायल मरीजों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजने में काफी विलंब होता है। इसके चलते समय से इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है। इस इलाके में ट्रामा सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विंध्याचल मंडल अनिल कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि अहरौरा की घाटी का ज्यादातर इलाका क्रिटिकल जोन है। जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसों में घायल मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा के उद्देश्य से यहां ट्रामा सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। औपचारिकता पूरी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ओपीडी के लिए कतार में खड़े मरीजों से चिकित्सकीय सुविधा तथा दवा की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कहा जो दवाएं मरीजों को सुलभ नहीं हो पा रही हैं, उसकी तत्काल प्रबंध कराएं। इस दौरान डाॅ. रामनाथ कुशवाहा, डाॅ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. धनंजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed