फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Procession of Shri Ram's birth anniversary took place in Chunar

Mirzapur News: चुनार में निकली श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा

Tue, 01 Apr 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Procession of Shri Ram's birth anniversary took place in Chunar
चुनार। विश्व हिंदू परिषद की ओर में सोमवार को नगर में श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर से निकली शोभायात्रा बालूघाट पहुंचीं, जहां गंगा आरती के बाद समापन हुआ। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। मुस्लिम परिवारों ने भी फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रीराम की झांकी के साथ ही विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा के आगे गजराज और पीछे डीजे पर हर हर महादेव और श्रीराम जी की सेना चली... भजन के साथ भगवा ध्वज लहराते और श्रीराम का जयघोष करते विहिप के कार्यकर्ता चल रहे थे।
विज्ञापन

पीडीएनडी इंटर काॅलेज के पास मुस्लिमों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. यासीन राईन, वसीम, शकील, कामील, अकील, जुम्मन, चुनमुन आदि ने अल्पाहार और शरबत का वितरण किया। शोभायात्रा में संयोजक जगदीश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह, रेनू श्रीवास्तव, नारायण राठी, संतोष गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, गौतम मौर्या, आलोक, श्रीवास्तव, सतीश दूबे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed