फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Problems not tolerate negligence in disposal

समस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं

Wed, 08 Jul 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 08 Jul 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Problems not tolerate negligence in disposal
 मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में तहसील चुनार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त अपने विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक कराएं। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चुनार तहसील दिवस में 172 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। तहसील दिवस को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ता अपने प्रार्थना पत्र पर मोबाइल नंबर अवश्य लिखें, ताकि प्रार्थना पत्र के निस्तारण की सूचना मोबाइल नंबर पर संबंधित व्यक्ति को दी जा सके।
विज्ञापन


 आयुक्त ने उपजिलाधिकारी चुनार को निर्देशित किया कि वे तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों से संबंधित पंजिका का गहन निरीक्षण करें तथा अनिस्तारित प्रार्थना पत्रों के तुरंत निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यह जांच कर लें कि तहसील दिवस से संबंधित किन विभागों के अधिक प्रार्थना पत्र आ रहे हैं और उनका निस्तारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे विभाग के अधिकारियों को अलग से बुला कर सख्त निर्देशित करें कि वे नियमानुसार तत्काल प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करें। आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, तालाब व ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को उपजिलाधिकारी चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करें।


 जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने तहसील दिवस में फरियादियों की बात सुुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तीन दिन में करके उसकी सूचना उपजिलाधिकारी को दें। तहसील दिवस का संचालन उपजिलाधिकारी चुनार अवधेश कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, परियोजना निदेशक           राजीव बनकटा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुुमार, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed