फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Principal and assistant teacher suspended for grain theft

Mirzapur News: अनाज चोरी में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित

Sat, 13 Jan 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Principal and assistant teacher suspended for grain theft
मिर्जापुर। राशन चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए पटेहरा विकास खंड के अमोई पुरवा के कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। साथ ही शिक्षामित्र की संविदा समाप्त कर खंड शिक्षाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतनगर थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अमोई पुरवा में दो जनवरी को चोरी हुई थी। सहायक अध्यापक सूर्यकांत तिवारी ने कमरे का ताला तोड़कर 21 बोरी गेंहूं, 23 बोरी चावल, 30 थाली, 20 गिलास चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि 30 दिसंबर को कोटे से एक ट्रैक्टर ट्राली पर 22 क्विंटल खाद्यान लोड हुआ था, जो स्कूल तक नहीं पहुंचा। ट्रैक्टर चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कोटेदार के यहां से अनाज लोड हुआ था लेकिन वह स्कूल के बगल में एक राशन की दुकान पर उतरवाया गया था। छानबीन में पता चला कि विद्यालय के अध्यापक ही अनाज चोरी में लिप्त हैं। इसके बाद बृहस्पतिवार को संतनगर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक श्याम बहादुर यादव और सहायक अध्यापक सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया था। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि अमोई पुरवा के कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षामित्र की संविदा समाप्त कर खंड शिक्षाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed