{"_id":"63d6c4fe0aa06e344e28814c","slug":"priest-s-missing-clothes-found-in-baan-sagar-canal-for-three-days-mirzapur-news-vns696102548-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन दिन से लापता पुजारी का बाण सागर नहर में मिला वस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन दिन से लापता पुजारी का बाण सागर नहर में मिला वस्त्र
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी के तीन दिन से लापता होने पर परिजनों ने बाण सागर नहर में तलाश शुरु किया। दोपहर बाद पुजारी का वस्त्र नहर में बरामद हुआ। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस पुजारी की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र के औरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी शिव बाबा उर्फ बटन (70) निवासी थोथा तीन से पूजा-पाठ करने मंदिर नहीं आ रहे हैं। उनके लापता होने से परिजन और ग्रामीण परेशान हो गए। रविवार को परिजनों के साथ ग्रामीण खोजबीन करने निकले। संदेह होने पर ग्रामीणों ने बाणसागर नहर को बंद कराकर खोजबीन शुरू की।
इस बीच ग्रामीण बाणसागर नहर औरा गांव के घाट से तलाश करते हुए छह किलोमीटर दूर मटिहरा गांव तक पहुंचे। जहां नहर में पुजारी का वस्त्र मिला। परिजनों ने वस्त्र को पहचान लिया। बताया कि वस्त्र पुजारी का ही है। ग्रामीणों ने दूरभाष से इसकी सूचना चौकी इंचार्ज मतवार लल्लन यादव को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी को लोगों ने पुजारी का वस्त्र नहर में मिलने की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ग्रामीणों के साथ खोजबीन करने में जुटी है। देर शाम तक पुजारी का पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि नहर में नारियल, चुनरी व वस्त्र आदि सामान मिले हैं। परिजनों से गुमशुदगी की तहरीर लेकर पुजारी की खोजबीन की जा रही है।