{"_id":"604bb38a8ebc3e8d177225ff","slug":"preparations-for-president-s-arrival-in-full-swing-mirzapur-news-vns5795682121","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के आगमन के लिए तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के आगमन के लिए तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
विन्ध्याचल (मिर्जापुर)। जिले में 14 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को सुबह थाना विंध्याचल के नेतृत्व में दंगा निरोधक दल के साथ पूरे क्षेत्र में चक्रमण किया गया। अष्टभुजा डाक बंगले के पास चार हेलीपैड बनाए गए हैं जहां से राष्ट्रपति कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे। इस बीच हेलीपैड से मां विंध्यवासिनी मंदिर तक के मार्ग को बल्ली से बैरिकेडिंग किया गया है। इसके साथ ही बैरिकेडिंग में लोहे की जाली लगाई गई है।
पूरे मार्ग को साफ-सफाई करते हुए सड़क के पैचिंग कार्य को भी किया गया है। विन्ध्याचल दर्शन पूजन के बाद देवराहा बाबा का भी दर्शन कर सकते हैं। जिसके मद्देनजर काली खोह मार्ग एवं महुआरी कला स्थित देवरहा आश्रम के रोड को बनाया जा रहा है। रास्ते में बिजली के खंभों सहित टूटे फूटे पेड़ों को हटाया जा रहा है। राष्ट्रपति पुराने वीआईपी मार्ग से माँ विंध्यवसिनी के दरबार में पहुंचेंगे। सुबह अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट सहित कई विभाग के अफसरों ने अष्टभुजा डाक बंगले का निरीक्षण किया। जहां पर साफ सफाई के साथ रंगाई पोताई भी कराया जा रहा ,टूटे हुए फर्नीचर को बदला जा रहा। पूरे विन्ध्याचल क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दिया गया है।
सेना का हेलीकाप्टर उतार लिया गया ट्रायल
विंध्याचल। शुक्रवार की दोपहर में नगर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में बनाये गए अष्टभुजा हेलीपैड पर सेना का एक हेलीकाप्टर उतारा गया । राष्ट्रपति के आगमन के पहले हेलीकाप्टर को उतार कर हेलीपैड का ट्रायल लिया गया। आधा घंटा रूकने के उपरांत अधिकारियों ने हेलीपेड के परिसर में पानी का छिड़काव लगातार किए जाने को कहा। अन्य कमियों को पूरा करने का फरमान जारी किया गया। आधा घंटा बाद पुन सेना का हेलीकाप्टर आसमान में फर्राटा भरते उड़ गए।