फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparations begin for land acquisition for super specialty hospital

Mirzapur News: सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू

Thu, 07 Dec 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for land acquisition for super specialty hospital
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज परिसर के बगल में खाली पड़ी कृषि विभाग की जमीन पर सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां अस्पताल के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यहां न्यूरो, कार्डियो और अन्य गंभीर रोगों के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनने के बाद मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज बनने के साथ ही सुविधाएं भी बढ़ रही हैं, परंतु अब भी विशेष रोगों की इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। गंभीर रोगाें के इलाज के लिए मरीजों का बाहर जाना पड़ता है। गंभीर रोगों के इलाज के लिए सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की जरूरत है। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने काॅलेज के पास बगल में खाली पड़ी कृषि विभाग की जमीन को अधिगृहीत कर वहां सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्राचार्य के प्रस्ताव को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव बीते दिनों मेडिकल काॅलेज का दौरा करने आए थे। इसके बाद हाल ही में मुख्य सचिव ने सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के लिए जमीन अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य मुख्य राजस्व अधिकारी से मिलकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराने में लग जुट गए हैं। प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने बताया कि जमीन अधिग्रहण होने के बाद सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनेगा। इसी में नर्सिंग काॅलेज भी बनाया जाएगा। इसके लिए 10 मंजिला तीन भवन बनाए जाएंगे। इसमें काॅर्डियोलाजी, न्यूरोलाजी, यूरोलाजी, गैस्ट्रोलाजी आदि की विशेष सुविधा रहेगी। अस्पताल यहां होने से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed