फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PRD jawans did road jam for compensation and job

मुआवजा और नौकरी के लिए पीआरडी जवानों ने किया सड़क जाम

Fri, 30 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
PRD jawans did road jam for compensation and job
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के टांड गांव के पास बुधवार की रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ पीआरडी जवान की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर पीआरडी जवानों ने मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव रखकर पुलिस लाइन-कचहरी मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। घंटे भर बाद नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सदर के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी निवासी 50 वर्षीय शंभू यादव की ड्यूटी मंडी समिति में लगी थी। रात की ड्यूटी करने के लिए वह हलिया की तरफ से बाइक लेकर मिर्जापुर मंडी समिति आ रहे थे। वह देहात कोतवाली के करनपुर चौकी क्षेत्र के टाड़ गांव के पास स्थित रसूल ढाबा के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। हादसे में पीआरडी जवान की मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पीआरडी के जवानों ने पुलिस लाइन-कचहरी मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पीआरडी जवानों ने मृतक के पुत्र को नौकरी और मुआवजा दिए जाने की मांग की। जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। प्रमुख मार्ग जाम होने की सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह और सीओ सदर डा. अरुण कुमार सिंह ने पीआरडी जवानों को उनके मांगों को पुरा कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed