फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pradhan's son dies after being attacked with sticks and axes, six critical; accused prevent ambulance from arriving

Mirzapur News: लाठी और कुल्हाड़ी से हमले में घायल प्रधान पुत्र की मौत, छह गंभीर, आरोपियों ने एंबुलेंस भी नहीं आने दी

Mon, 01 Jun 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son dies after being attacked with sticks and axes, six critical; accused prevent ambulance from arriving
कछवां के विदापुर गांव में मारपीट में मृत प्रेम शंकर की फाइल फोटो।स्रोत-परिवार - फोटो : बहराइच में ​स्थित घंटाघर पार्क।
कछवां का विदापुर गांव में चार थानों की पुलिस तैनात, छह पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

कछवां, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में शादी के दौरान हुई मारपीट में बीच-बचाव करने के बाद शनिवार के आरोपियों ने प्रधान सावित्री देवी के परिवार पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें प्रधान, पति खरपत्तू, बेटे प्रेमशंकर (40), बहू रेखा, कुसुम और राधिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए गांव में एंबुलेंस भी नहीं आने दी। बाद में निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। रविवार दोपहर को वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी प्रेम शंकर की मौत हो गई। इस खबर के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने छह आरोपियोें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विदापुर गांव निवासी आकाश ने बताया कि शुक्रवार को घर के बगल स्थित मुन्ना की बेटी की शादी थी। अधिकांश जिम्मेदारियां चाचा प्रेमशंकर (40) को सौंपी गई थीं। इस बात पर मुन्ना का पट्टीदार संदीप नाराज था। समारोह के दौरान संदीप अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ टेंट कर्मियों और शादी में आए रिश्तेदारों से मारपीट करने लगा। शिकायत लेकर टेंट कर्मी और रिश्तेदार प्रधान के घर पर आए। जहां प्रधान के पति खरपत्तू ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इस बात से नाराज शनिवार रात संदीप अपने कई सहयोगियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से प्रधान के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में प्रधान का पूरा परिवार घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाया गया। लेकिन हमलावरों ने दबंगई दिखाते हुए गांव के मोड़ से ही एंबुलेंस को वापस लौटा दिया। किसी तरह निजी वाहन से घायलों को सीएचसी कछवां पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए सभी को रेफर कर दिया। सभी को वाराणसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान रविवार को प्रेमशंकर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रेमशंकर के परिवार में एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंची। गांव में तनाव को देखते हुए चुनार, पड़री, कोतवाली देहात थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि रमाशंकर की तहरीर पर हमला करने वाले संदीप कुमार, ओम प्रकाश, विशाल कुमार, धीरज कुमार, अजय कुमार, अनिकेत कुमार पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रेमशंकर की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

हमले और मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। मारपीट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मौत के बाद धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
मुनेंद्र पाल सिंह, सीओ सदर

कछवां के विदापुर गांव में मारपीट में मृत प्रेम शंकर की फाइल फोटो।स्रोत-परिवार

कछवां के विदापुर गांव में मारपीट में मृत प्रेम शंकर की फाइल फोटो।स्रोत-परिवार- फोटो : बहराइच में स्थित घंटाघर पार्क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed