{"_id":"68682ea8262b5b315a086d2a","slug":"potholes-at-every-step-on-the-way-of-kanwadis-dilapidated-electric-poles-on-the-middle-of-the-road-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-136206-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कांवड़ियों के रास्ते कदम-कदम पर गड्ढे, बीच सड़क पर बिजली के जर्जर खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कांवड़ियों के रास्ते कदम-कदम पर गड्ढे, बीच सड़क पर बिजली के जर्जर खंभे
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस बार सावन में कांवड़ियों को कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा के मार्गों पर बेतरतीब खोदाई के कारण जगह-जगह गड्ढे हैं।
बारिश से सड़कें धंस रही हैं। वहीं, चौड़ीकरण के बाद सड़कों के बीच में बिजली के जर्जर खंभे खड़े हैं।
11 जुलाई से सावन शुरू होते ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ेगी लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मत और प्रकाश की व्यवस्था नहीं की जा सकी। नगर के बरिया घाट पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ती है। यहां डुबकी लगाने के बाद के गंगा जल लेकर कांवड़िये जलाभिषेक के लिए जाते हैं।
बरिया घाट पहुंचने के लिए तीन प्रमुख मार्ग हैं। गौड़ जी चौराहा मार्ग भले कुछ ठीक है लेकिन बघेल की गली गड्ढे में तब्दील हो गई है।
जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है। गिरधर चौराहे, महुवरिया, शुक्लहा मार्ग पर बिजली के जर्जर खंभे खड़े हैं, जो कभी हादसे का सबब बन सकते हैं।
आर्य कन्या मार्ग पर बैंक आफ इंडिया के सामने खंभे नीचे से गलकर झुक गए हैं। गिरधर चौराहे से शुक्लहा तक सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क पर बिछाई गईं गट्टियां भक्तों की परीक्षा लेंगी। वहीं, शुक्लहा-भरुहना मार्ग की सड़क कई जगह धंस गई है। मामूली बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है।