फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Postman today 's special

पोस्टमैन आज भी हैं खास

Sun, 11 Jan 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 11 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Postman today 's special
इंटरनेट, मोबाइल, ईमेल के जमाने में डाककर्मी किसी भी व्यक्ति को संदेश या चिट्ठी पहुंचाने के लिए आज भी महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
विज्ञापन


लोग आज भी अपनी चिट्ठी के लिए डाकिए का इंतजार करते हैं। यह बातें जैनाथ भवन में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी सेवा पोस्टमैन एवं एमटीएस (मल्टी टास्क स्कीम)के 26वें प्रांतीय अधिवेशन में शनिवार को मुख्य अतिथि भदोही के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही।

डाककर्मियों ने डाक विभाग को पांच विभागों में बांटने और निजीकरण की समस्या को भाजपा सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने डाककर्मियों को डाक विभाग का निजीकरण नहीं करने के लिए उनकी बातों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही छह मई को डाककर्मियाें की होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए रणनीति बनाई गई। सांसद ने कहा कि डाकिया बरसात, गर्मी और कड़ी धूप में लोगों के डाक को पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाककर्मी को भी लोगों के डाक के महत्व को समझते हुए समय से डाक पहुंचाना चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि साढ़े छह लाख गांव अभी भी बैंकिंग सुविधा से वंचित हैं।

जिनके मनीआर्डर को डाक कर्मी पहुंचाने का कार्य करते हैं। इससे पूरे देश में लोगों को डाक कमियाें पर भरोसा है। सेक्रेटरी जनरल आरएन पराशर ने केंद्र सरकार की नीति का विरोध किया।

 उन्होंने कहा कि सरकार डाक विभाग को बांटना चाहती है। जिसके  विरोध में कर्मचारी छह मई को हड़ताल कर विरोध करेंगे। सीता लक्ष्मी ने डाक विभाग की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

प्रांतीय मंत्री विक्रम शाह ने कहा कि मजदूर आंदोलन के बारे में मौजूद लोगों को विस्तार से बताया। छह फरवरी को होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

 सांय कालीन सत्र में मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी अतिथि रहे। विधायक ने कहा कि डाककर्मियों के अंादोलन को नैतिक समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह खुद भी आंदोलन में भाग लेंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल चौधरीे और संचालन अशोक तिवारी ने किया। इस अवसर पर नवरत्न त्रिपाठी, रमाकांत गुप्ता, सुभाष मिश्रा, टीपी मिश्रा, शेषमनि त्रिपाठी, विरेंद्र तिवारी, त्रिगुल सेन, टीपी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed