फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Posters on Home Quarantine houses

होम क्वारंटीन वाले घरों पर चस्पा करें पोस्टर

Sun, 05 Jul 2020 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Posters on Home Quarantine houses
मिर्जापुर। सचिव पर्यटन एवं संस्कृति रवि कुमार एनजी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि जन जागरूकता ही कोरोना से सही बचाव व इलाज है। इस लिये लोगों को अधिक से अधिक मास्क लगाने, सैनिटाइज करने वा सोशल डिस्टेंसिंग के लिये जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिस मोहल्ले में लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है वहां पर लाउडस्पीकर से जागरूक करने के लिये एनाउंसमेंट करायें तथा होम क्वारंटीन घरों पर कोविड-19 का पैंफ्लेट चस्पा किया जाए।
विज्ञापन

वे रविवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह में कोविड-19 के रोकथाम व बचाव के लिये जनपद में किये गये तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान सचिव ने पाजिटिव केस व हाट स्पॉट के बारे में जानकारी ली गयी। बढ़ते हुए कोरोना मरीज को देखते हुए कहा कि कार्ययोजना बनाकर घर-घर लोगों का जांच कराएं। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में कार्यरत स्टाफ के लिये पीपीई किट व मास्क आदि उपलब्ध है। दवा की उपलब्धता है। अंत में सचिव पर्यटन ने कहा कि जो पाजिटिव आएं उनका पूरा विवरण नोट किया जाए। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में कितने हॉटस्पाट हैं, उनका अलग-अलग विवरण रखा जाए। बैठक में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, विशेष सचिव सूचना /नोडल अधिकारी कोविड सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed