फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Positive thinking is the key to success: Deepak Vohra

सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : दीपक वोहरा

Sun, 01 Feb 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Positive thinking is the key to success: Deepak Vohra
विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर मेंप्रेरणा कार्यक्रम में उप​स्थित लो
मिर्जापुर। विंध्याचल रोड स्थित निजी स्कूल में शनिवार को राउंड टेबल मिर्जापुर 336 व रोटरी क्लब मिर्जापुर एलीट के तत्वावधान में प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार व पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने कहा कि सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण व जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित प्रेरणा कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सही उपयोग करने तथा निरंतर परिश्रम करने का महत्त्व समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उनसे सीख लेकर, पूर्व की कमियों को दूर करके, आगे बढ़ना चाहिए। लेखक व परफार्मेंस कोच हिमेश मदान ने कहा कि मस्तिष्क को सदैव सकारात्मक रखे। लेखक व लाइफ कोच डा. शंकर गोयनका ने भी अपनी बात कही। इन वक्ताओं ने नगर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा आठ से कक्षा 12 तक के लगभग 1500 से अधिक विद्यार्थियों व शिक्षकगण को संबोधित किया।

विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर मेंप्रेरणा कार्यक्रम में उपस्थित लो

विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर मेंप्रेरणा कार्यक्रम में उपस्थित लो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed