फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pooja pandal adorned on the theme of Sheeshmahal, India Gate, Chandrayaan

Mirzapur News: शीशमहल, इंडिया गेट, चंद्रयान की थीम पर सजे पूजा पंडाल

Sun, 22 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pooja pandal adorned on the theme of Sheeshmahal, India Gate, Chandrayaan
मिर्जापुर। जिले में इन दिनों दुर्गा पूजा पंडालों की धूम है। शनिवार को सप्तमी तिथि से सभी जगह पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। इसमें शीशमहल, इंडिया गेट, हावड़ा ब्रिज के साथ ही चंद्रयान की थीम पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। शनिवार से सभी पंडालों में दर्शनार्थियों का आवागमन शुरू हो गया। रंग बिरंगी रोशनी में नहाए पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर के गणेशगंज, लालडिग्गी, त्रिमोहानी, घंटाघर, स्टेशन रोड, तेलियागंज आदि स्थानों पर विशाल पूजा पंडाल सजाए गए हैं। कहीं शीशमहल की तर्ज पर पूजा पंडाल सजाया गया है तो कहीं इंडिया गेट का दृश्य है। शनिवार से दर्शनार्थियों की पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ने लगी। जमालपुर क्षेत्र में कुल 13 जगह पर सरकारी अनुमति लेकर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। सीखड विकास खंड में आधा दर्जन से ज्यादा दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई है। क्षेत्र के अदलपुरा, सीखड़, मगरहा, सोनबरसा, खैरा, फुलहा, टकटकपुर, पचराव, नयापुरा, हासीपुर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। हलिया थाना क्षेत्र के 24 स्थानों पर नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। क्षेत्र के हलिया बाजार, राजपुर, अहुगी कला, अहुगी खुर्द, भटवारी, उमरिया, पिपरा, देवरी बाजार सहित 24 स्थानों पर पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की आरती व पूजा की जा रही है।
विज्ञापन

जिगना क्षेत्र के विजयपुर स्थित पंडाल में विराजमान मां की प्रतिमा की सराहना हो रही है। बिहसडा बाजार में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा का आरती व पूजा की गई।क्षेत्र के करनीभांवा, भिटरिया, व मुराजपुर, बघेडा, बरबटा, चितौली ,कुशहा, सिहावल, पाली, चेहरा, गौरा, भिलगौर, नदिनी,नगवासी, श्रीनिवास धाम, गोडसर, भटेवरा, बिरोही, अरंगीसरपत्ती, नौगांव, नीबीगहरवार, नरोइया, जिगना, सुमतिया, रन्नोपट्टी, फुलवरिया सहित कई अन्य स्थानों पर सजे पूजा पंडाल में भीड़ लग रही है। चुनार तहसील क्षेत्र में काफी संख्या में पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई हैं। गंगेश्वरनाथ सराफा बाजार, बाल दुर्गा पूजा समिति मोची टोला, गोला बाजार, सददूपुर केशरबाग, गल्ला मंडी, सराय टेकौर, गांधी पार्क, रेलवे कालोनी, मोहाना, बालूघाट, सरैया सिकंदरपुर, रैपुरिया में सप्तमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आदर्श नगर पंचायत कछवां क्षेत्र में हावड़ा ब्रिज और चंद्रयान आदि की तर्ज पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इन पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा देखने के लिए लोगों की भी पहुंच रही है। पंडालों व आसपास भव्य सजावट की गई है। नगर पंचायत क्षेत्र में करीब आधा दर्जन पूजा पंडालों को विभिन्न रूप देने के लिए आकर्षक सजावट की गई है। प्रमुख पंडालों में मंगरवारी वार्ड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर श्री नवयुवक कल्याण समिति की तरफ से चंद्रयान-तीन के रूप में सजावट की गई है। केवटान वार्ड स्थित श्री शंकर कल्याण समिति द्वारा हावड़ा ब्रिज की तर्ज पर पूजा पंडाल सजाया गया है। करीब आधा दर्जन दुर्गा पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed