फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Policemen will treat devotees in a friendly manner

Mirzapur News: श्रद्धालुओं से सद्भावपूर्ण व्यवहार करेंगे पुलिसकर्मी

Tue, 21 Mar 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Policemen will treat devotees in a friendly manner
मिर्जापुर। नवरात्र मेला में दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने लोहिया तालाब स्थित एक स्कूल में बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से सद्भावपूर्ण व्यवहार करने की नसीहत दी। इस दौरान मेला सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की शपथ दिलाई गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने विंध्याचल मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सभी दर्शनार्थियों को सुगमता व सुरक्षित ढंग से दर्शन-पूजन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि गर्भ गृह में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी साफ-सुथरी वर्दी में रहेंगे और अनुशासित रहकर यहां वाले श्रद्धालुओं से विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को आगाह किया कि सेक्टर अधिकारी के आदेश के बगैर ड्यूटी स्थल को न छोड़ें। उन्होंने कहा कि समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचे तथा अपने प्रतिस्थानी के पहुंचने के बाद ही ड्यूटी स्थल छोड़ें। किसी व्यक्ति के खो जाने पर उसे खोया-पाया केंद्र तक पहुंचाकर सहयोग करें। किसी भी व्यक्ति के बीमार, बेहोश अथवा अस्वस्थ होने पर चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराके लिए मेला कंट्रोल को तत्काल सूचित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटी कार्ड अवश्य रखें तथा निष्ठा एवं कुशलता से ड्यूटी पर सतर्क रहें। एसपी ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेला को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, पुरुष व महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी स्तर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की विभिन्न प्वाइंट पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा यातायात पुलिस, फायर मैन, पीएसी (फ्लड कंपनी), एसडीआरएफ व एनडीआरएफ, गुंडा दमन दल, एंटी चेन स्नैचर स्क्वाॅड, फायर टेंडर, क्रेन, एचएचएमडी, डीएफएमडी, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा आदि लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद कुशवाह, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
............................................
मेला क्षेत्र 10 जोन 31 सेक्टरों में बंटा
मिर्जापुर। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 10 जोन व 21 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सुपर जोन, जोन व सेक्टर के प्रभारी अधिकारी क्रमश: अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक व निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी बनाए गए हैं।

संपूर्ण मेला व्यवस्था के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति को बनाया गया है। पुलिस मेला अधिकारी सीओ सिटी परमाननंद कुशवाहा और मेला प्रबंध के लिए गठित मेला प्रकोष्ठ का प्रभारी उपनिरीक्षक विवेकानंद उपाध्याय को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed