फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Policemen beat up a student who was bringing bread, video goes viral

Mirzapur News: ब्रेड लेकर आ रहे छात्र की पुलिसकर्मियों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

Fri, 08 Aug 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Policemen beat up a student who was bringing bread, video goes viral
मिर्जापुर। ब्रेड खरीदकर घर आ रहे छात्र की शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज पुलिस चौकी प्रभारी और सिपाहियों पर बिना कारण पिटाई करने का आरोप है। एक अगस्त की घटना का वीडियो सीसी कैमरे में कैद है। यह तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कई पुुलिसकर्मी छात्र की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। छात्र ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर पिटाई करने वाले पुुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में एसएसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के वासलीगंज मदरसा के पास रहने वाले छात्र भास्कर दुबे ने बताया कि वह इंटर का छात्र है। एक अगस्त की रात को 11 बजे बगल की दुकान से ब्र्रेड लेकर आ रहा था। सड़क पर मदरसा के सामने अंजान लोगों में झगड़ा हो रहा था। उसकी गाड़ी घर के बाहर पटरी पर खड़ी थी। गाड़ी के बचाव के लिए वह गाड़ी के पास रुक गया। तभी चौकी प्रभारी आए और पूछे कि क्यों खड़े हो। बताया कि वह ब्रेड लेने गया था। उसकी गाड़ी यहीं पर खड़ी है। नुकसान न हो इसलिए गाड़ी घर के अंदर करने के लिए खड़ा है। आरोप है कि चौकी प्रभारी गाली देते हुए मारने लगे। पास में छोटा हाथी गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी के किनारे ले जाकर उसे मारा पीटा गया। उसकी बाइक को गिरा दी। इससे बाइक टूट गई। पिटाई कर शहर कोतवाली ले गए। धमकी दी कि फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा। गांजा, असलहा, चोरी की धारा में परिवार को जेल भेज दूंगा। जानकारी होने पर दादा शहर कोतवाली आए तो चौकी प्रभारी उनका गला दबाकर धमकी दी। मामले में एसएसपी सोमेन बर्मा ने सीओ सिटी विवेक जावला को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सीओ सिटी जांच करने वासलीगंज पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन

.................................

वर्जन
पिटाई के वायरल वीडियो और शिकायत की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है। जांच के बाद जो पुलिसकर्मी दोषी होगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
सोमेन बर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed