फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Policeman injured by pelting stones

Mirzapur News: पत्थर मारकर सिपाही को किया घायल

Fri, 10 Nov 2023 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Policeman injured by pelting stones
जिगना। थाना क्षेत्र के हरगड़ बाजार में आर्यावर्त बैंक के पास बृहस्पतिवार को देर शाम करीब सात बजे एक युवक और पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान सिपाही पर पत्थर से हमला कर दिया। इसमें सिपाही घायल हो गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पथराव होने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई। हालांकि पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

हरगड़ बाजार में आर्यावर्त बैंक के सामने बर्तन और सोने-चांदी की दुकान है। पास में ही एक युवक का घर है। वह सोने-चांदी की दुकान के पास बैठे पुलिसकर्मियों को वहां बैठने से मना करने लगा। इस पर विवाद हो गया। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर ले जाने लगी तो उसकी पत्नी और पुत्र पहुंचकर पुलिस से उलझ गए। आरोप है कि युवक ने पत्थर मारकर सिपाही केके पांडेय को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद होने पर पुलिस युवक को ले जा रही थी। पथराव होने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग की। भीड़ हटने पर पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि युवक गश्त पर निकले सिपाही केके पांडे से उलझ गया और पत्थर मारकर घायल कर दिया। फायरिंग नहीं हुई है। आरोपी युवक को पकड़ा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed