फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police will file chargesheet in four days in case of gang rape of a nursing student

Mirzapur News: नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार दिन में चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस

Mon, 01 Jul 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Police will file chargesheet in four days in case of gang rape of a nursing student
मिर्जापुर। दिल्ली से घर लौट रही छात्रा के साथ अदलहाट थाना क्षेत्र में दरिंदगी करने वाले आरोपी अब पछता रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने खुद को नशे में धुत होने की बात बताई है और बहुत बड़ी गलती होने की बात स्वीकार की है। पुलिस भी उनसे घटना के हर छोटे-बड़े पहलू की जानकारी हासिल करने में जुटी है। पुलिस तीन से चार दिन में विवेचना कर चार्जशीट लगाकर जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती दिल्ली के एक प्रसिद्ध काॅलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह 24 जून को अपने घर लौट रही थी। मुगलसराय स्टेशन पर उतरने के बाद वह वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ पहुंची। वहां अपने घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी। इस बीच ऑटो चालक बृजेश कुमार सिंह उर्फ सोनू और उसके साथ जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोलू तथा जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ डब्बल टेंगरा मोड़ पहुंचे थे। छात्रा ने ऑटो चालक से अदलहाट चलने के लिए बात की। इस पर ऑटो चालक छात्रा को बैठाकर अदलहाट ले जाने लगा। उसके दोनों साथी भी ऑटो में सवार थे। अदलहाट पहुंचने पर ऑटो चालक ने रास्ता बदल लिया। छात्रा ने विरोध किया तो तीनों ने गाड़ी रोककर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसका पैसा भी छीन लिया। न्यायालय में बयान के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने के बाद विवेचक ने पूछताछ की तो तीनों आरोपियों ने बताया कि वे नशे में थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में विवेचक को नशे में दुष्कर्म करने की बात बताई है। अब वे पछता रहे हैं। आरोपियों को जेल भेजने के बाद विवेचना की जा रही है। तीन से चार दिन में विवेचना कर चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed