फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police will bring suspect of cash van robbery from Mumbai

Mirzapur News: कैश वैन लूट कांड के संदिग्ध को मुंबई से ले आएगी पुलिस

Mon, 04 Dec 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police will bring suspect of cash van robbery from Mumbai
मिर्जापुर। कैश वैन लूट कांड के आरोपियों की तलाश में जुटी मिर्जापुर पुलिस को मुंबई में एक संदिग्ध का पता चला, जो लूट कांड में शामिल आरोपियों के परिवार का सदस्य बताया जा रहा है। छानबीन के बाद मिर्जापुर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस से सहयोग मांगा तो वहां की पुलिस ने कैश वैन लूट कांड के मामले का खुलासा कर दिया, जबकि पकड़ा गया संदिग्ध चंदन पासवान लूट कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों के परिवार व गैंग का सदस्य है।
विज्ञापन

मिर्जापुर पुलिस मुंबई से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मिर्जापुर आ रही है। उसे लाने के लिए रविवार को सुबह मिर्जापुर से भी एक टीम मुंबई रवाना हुई। जो शाम तक मुंबई पहुंच गई। सोमवार को सुबह यहां से मुंबई गई पुलिस संदिग्ध आरोपी को लेकर मिर्जापुर आएगी। उधर, मुंबई पुलिस के अनुसार शनिवार को ही ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को मिर्जापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिसे लेकर पुलिस मिर्जापुर रवाना हो गई। बीते 12 सितंबर को कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने चार बदमाश कैश वैन के गार्ड जय सिंह की गोली मारकर हत्या करने के बाद 35 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। दो बाइक पर सवार चार बदमाश भीड़-भाड़ वाले इलाके से होकर भागे थे। घटना के बाद मिर्जापुर पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीशगढ़, मुंबई, कश्मीर, नेपाल आदि स्थानाें पर छानीबन की। इस बीच पुलिस को झारखंड के पासवान गैंग के बारे में पता चला जो लूट के वारदात को अंजाम देता है। पुलिस छानबीन में लूट कांड को अंजाम देने वाले पासवान गैंग के सदस्यों की पहचान कर उनको पकड़ने में जुट गई।
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिये जानकारी मिलने पर मिर्जापुर पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हुई। वहां एक संदिग्ध की पहचान करने के बाद मुंबई पुलिस से सहयोग मांगा तो मुंबई पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद कैश वैन लूट कांड का खुलासा कर दिया, जबकि पकड़ा गया आरोपी लूट कांड को अंजाम देने वाले गार्ड को गोली मारने वाले परिवार व गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया। मिर्जापुर से एक टीम रविवार को मुंबई रवाना हो गई। जो वहां पहले से मौजूद टीम के साथ आरोपी को लेकर सोमवार को सुबह तक मिर्जापुर आएगी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी अभी संदिग्ध है। लूट कांड को अंजाम देने वाले चार लोगों में पकड़ा गया आरोपी चंदन नहीं है। चंदन के लूट गैंग से जुड़े होने की आशंका है। उससे पूछताछ के बाद गैंग के सदस्यों का पता चलेगा। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा जाएगा। उनको मुंबई से लाने के लिए एक टीम भेजी गई है। एक टीम पहले से वहां मौजूद है। दोनों टीमें उसे लेकर सोमवार को सुबह मिर्जापुर आएंगी। उधर, थाना एमआईडीसी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश गायकवाड़ का कहना है कि मिर्जापुर पुलिस के साथ कैश वैन लूटकांड के संदिग्ध को शुक्रवार की रात पकड़ा गया। शनिवार को मामले का खुलासा करने के बाद उसे ट्रांंजिट रिमांड पर मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया गया। जिसे लेकर शनिवार को ही मिर्जापुर पुलिस रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed