फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police station complex became an arena, two sides clashed in front of police

थाना परिसर बना अखाड़ा, पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष

Tue, 15 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police station complex became an arena, two sides clashed in front of police
कछवां। थाना परिसर मंगलवार की शाम को उस समय अखाड़े में बदल गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। थाना परिसर तमाश का केंद्र बन गया। थाने के अंदर मारपीट होता देख लोगों की भिड़ लग गई कि आखिर मामला क्या है। पुलिस अधिकारी भी हैरान थे कि आखिर थाने में ये क्या हो रहा है। मामला सेमरी और भैंसा गांव के दो पक्ष में घाय काटने को लेकर हुए विवाद का था। दोनों पक्ष थाने में तहरीर लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

भैंसा गांव में इंद्र बहादुर सिंह के खेत में अमृता देवी पत्नी रामचंद्र यादव घास काट रही थी। वहां इंद्र बहादुर सिंह पहुंचे और अमृता देवी को घास काटने से मना किया। इस पर अमृता देवी ने अपने पुत्र उदल यादव, राम नरेश यादव, शिव प्रसाद यादव को सूचना दिया। सभी लाठी-डंडे से लैस होकर इंद्र बहादुर सिंह के खेत में पहुंचे। इंद्र बहादुर सिंह से मारपीट करने लगे। इंद्र बहादुर सिंह अपने खेत से भागकर कछवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। तभी दूसरा पक्ष भी थाने पर पहुंचा। तभी थाने में दोनों पक्ष भिड़ गए। थाने के अंदर मारपीट होता देख लोगों को लगा कि किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। थाना परिसर में मारपीट पहले तो कोई समझ ही नहीं पाया। बाद में पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर छह लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें एक पक्ष से इंद्र बहादुर सिंह उर्फ खंझाटी, आलोक सिंह, सुनील कुमार सिंह प दूसरे पक्ष से उदल यादव ,रामनरेश यादव , शिव प्रसाद यादव का चलान कर दिया। थानाध्यक्ष सुबास चंद्र राय ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में घास काटने को लेकर मारपीट किए थे। थाने के बाहर सड़क पर शाम को दो लड़के बहस कर रहे थे। जिन्हें पकड़कर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed