{"_id":"6772990e0ccb8732960447ed","slug":"police-seized-ganja-worth-fifty-lakhs-smuggler-also-arrested-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : पुलिस ने पकड़ा पचास लाख का गांजा, तस्कर भी गिरफ्तार, शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : पुलिस ने पकड़ा पचास लाख का गांजा, तस्कर भी गिरफ्तार, शुरू हुई जांच
Mon, 30 Dec 2024 06:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Dec 2024 06:29 PM IST
सार
कछवां पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और पचास लाख का गांजा बरामद किया गया है। मामले में एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है और अब इससे राजफाश करवाने में जुटी है।
विज्ञापन
पकड़ा गया गांजा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कछवां पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टाक्स फोर्स की टीम ने सोमवार की सुबह भैंसा पुलिस चौकी से 200 मीटर आगे मुख्य मार्ग पर कार से गांजा लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 लाख का गांजा बरामद किया। मामले का खुलासा सीओ सदर अमर बहादुर ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में किया।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति गांजे की बड़ी खेंप के साथ तस्करी को अंजाम देने के फिराक में है। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टाक्स फोर्स ने जाल बिछाकर तस्कर को पकड़ा और अब इससे राजफाश करवाने की तैयारी में है।
विज्ञापन