फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police recovered four including two children who had strayed in the forest

जंगल में भटके दो बच्चे समेत चार को पुलिस ने किया बरामद

Sun, 19 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police recovered four including two children who had strayed in the forest
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के लहुरियादह जंगल में शुक्रवार को रास्ता भटकने के बाद लापता हुई महिला, उसकी ननद और दो बच्चों को ड्रमंडगंज पुलिस ने शनिवार की शाम मध्यप्रदेश के रीवां के पास से बरामद कर लिया। शुक्रवार की देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचने के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरु किया था।
विज्ञापन

लहुरियादह गांव निवासी कविता यादव पत्नी सूरज यादव अपनी ननद सरस्वती यादव, अमित यादव (5) व पुत्र सुमित यादव (3) के साथ शुक्रवार को जंगल में सुखी लकड़ी लेने के लिए गयी थी, देर शाम तक चारों लोग जंगल से लौटकर घर नहीं पहुंचे। उसके बाद देर रात तक काफी खोजबीन के बाद भी चारों के नहीं मिलने पर शनिवार को सूरज ने पुलिस के पास गुमशुदगी दर्ज कराया था। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज भरत लाल पांडेय व चौकी प्रभारी मतवार रामनगीना यादव चारों की तलाश में जुट गए। शनिवार की शाम छह बजे पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से मिली जानकारी के बाद सभी को रीवां बाजार के पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed