फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police recovered 175 years old Ashtadhatu idols worth 30 crore rupees and arrested four thieves

Mirzapur Crime: 30 करोड़ की मूर्ति चोरी..., जिस बाबा ने दी थी सूचना, वही निकला आरोपी; चार गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 05:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Jan 2025 05:01 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की एसओजी टीम ने 175 साल पुरानी 30 करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियों को बरामद करने के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Police recovered 175 years old Ashtadhatu idols worth 30 crore rupees and arrested four thieves
पुलिस द्वारा बरामद मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले की पड़री थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर से चोरी अष्टधातु की तीन मूर्तियों को पुलिस एसओजी टीम ने बरामद कर लिया है। मामले में आश्रम के ही बंसी बाबा समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा एसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बता दें कि 14 जनवरी को श्री राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्ति चोरी हो गई थी। आश्रम की देखरेख करने वाले बंसी बाबा ने ही मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी। छानबीन के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसमें पता चला कि बंसी बाबा ने ही मूर्ति चोरी की साजिश रची है। जिसके बाद पुलिस ने बंसी बाबा, लव कुश पाल, मुकेश कुमार सोनी, राम बहादुर पाल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों मूर्ति को बरामद कर लिया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed