फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police reached Lucknow with Imran, accused of conversion.

Mirzapur News: धर्मांतरण के आरोपी इमरान को लेकर लखनऊ पहुंची पुलिस

Sat, 31 Jan 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police reached Lucknow with Imran, accused of conversion.
मिर्जापुर। जिम मेें लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्मांतरण कराने के आरोपी इमरान खान की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस उसे जेल से लेकर लखनऊ पहुंची। वहां उससे फ्लैट में छिपाकर रखे गए लैपटाॅप, मोबाइल और अन्य दस्तावेज को बरामद करेगी। इससे गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पर्दाफाश हो सकता है। साथ ही इमरान के साथ जमीन की खरीदी फरोख्त में धोखधड़ी कर कमाये रुपये का बंटवारा करने वाले सफेदपोश भी बेनकाब हो सकते हैं। धर्मांतरण के मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को इमरान का मोबाइल और लैपटाॅप बरामद करना है। इसके लिए पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया था। बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने दोनों पक्षों की दलील सुनी। बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आदेश दिया है। शुक्रवार की सुबह देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम सुबह 10 बजे कारागार पहुंची। वहां पर मेडिकल के बाद इमरान खान को लेकर देहात कोतवाली आई। देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने इमरान से घंटों पूछताछ की। इसके बाद दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से देहात कोतवाल अमित मिश्रा और एसओजी की टीम फोर्स के साथ इमरान को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। शाम को लखनऊ पहुंचने के बाद पुलिस मुख्यालय सिंगनेचर बिल्डिंग के पीछे रिस्ता मेटल स्थित इमरान के फ्लैट में पहुंची। वहां पर इमरान द्वारा छिपाकर रखे उसके मोबाइल व लैपटाप को बरामद करने में लगी है। मोबाइल और लैपटाॅप के साथ दस्तावेज बरामद होने पर जिससे धर्मांतरण और जमीन खरीद फरोख्त में शामिल लोगों का राज खुलेगा।
विज्ञापन

इमरान से पूछताछ में मिले कई नाम, जांच में जुटी पुलिस -मिर्जापुर। इमरान खान से पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ नामों का पता चला है जो माइंडवाश करने का काम करते थे। पुलिस अभी साक्ष्य इकट्ठा करने का काम कर रही है। साक्ष्य मिले पर ऐसे लोगों को भी पकड़ने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

इमरान खान की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद जेल से लेकर टीम लखनऊ रवाना हुई है। वहां पर उसके फ्लैट की छानबीन कर मोबाइल, लैपटाॅप और अन्य साक्ष्य को बरामद किया जाएगा। शनिवार को उसका मेडिकल कराकर जेल में दाखिल कर दिया जाएगा।- सोमेन बर्मा, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed