फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police raided in search of another accused

दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

Thu, 02 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police raided in search of another accused
पड़री। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों पड़ोसी युवक द्वारा छेड़खानी करने से आहत किशोरी ने बुधवार की सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में छेड़खानी का मुख्य आरोपी पहले ही जेल में था, दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर दबिश दिया। 29 अगस्त को गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी खेत की ओर गई थी। इस दौरान गांव का युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुत्री को अश्लील बातें बोलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मनधारी को गिरफ्तार किया तो उसके पास से तमंचा मिला। पुलिस ने उसे अश्लील हरकत करने और आर्म्स एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया था। इस दौरान मंगलवार की रात को किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। जिसके बाद परिजनों ने लक्ष्मनधारी और उसके साथी विजय पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। जिसके बादर पुलिस ने लक्ष्मनधारी और उसके साथी विजय पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लक्ष्मनधारी पहले से जेल में बंद है। पुलिस ने दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed