फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   police personnel to handle security.

विंध्याचल : 2526 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

Sat, 10 Oct 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
police personnel to handle security.
नवरात्र मेले में 222 कैमरों और चार ड्रोन से निगरानी, 10 जोन और 21 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
विज्ञापन

मिर्जापुर। विंध्याचल के शारदीय नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में 2526 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की एक टीम पूरे नवरात्र मेला अवधि में तैनात रहेगी। मेला क्षेत्र की निगरानी 222 सीसीटीवी कैमरों और चार ड्रोन से की जाएगी। इनमें एआई कैमरे भी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 363 ड्यूटी स्थल निर्धारित किए गए हैं।

पीएसी, एसडीआरएफ और आरआरएएफ भी संभालेंगी मोर्चा
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए पीएसी की दो कंपनियां और एक प्लाटून, फ्लड पीएसी की दो प्लाटून, एसडीआरएफ की टीम और आरआरएएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। दो क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और जनपदीय स्वॉट/एसओजी टीम भी सुरक्षा में लगाई गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए छह वीआरटी टीम, 20 एंटी रोमियो बाइक दस्ते और चार भिक्षु निरोधक दस्ते तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


यातायात के लिए 25 पार्किंग स्थल
श्रद्धालुओं के वाहनों के आवागमन और पार्किंग के लिए 21 नियमित और चार आकस्मिक पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 170 कर्मियों की तैनाती की गई है। मार्गों पर क्यूआर आधारित संकेतकों की व्यवस्था भी की गई है। आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए यूपी-112 के वाहन उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोया-पाया केंद्र और अस्थायी पुलिस चौकियां
श्रद्धालुओं की सहायता और बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए सात खोया-पाया शिविर बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए रेलवे स्टेशन और पक्का घाट पर दो अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। मेला क्षेत्र के 25 स्थानों पर जन संबोधन प्रणाली के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जाएंगे। संचार व्यवस्था के लिए एक मुख्य कमांड और छह उप कमांड रेडियो स्टेशन बनाए गए हैं। मंदिर, सड़क और गंगा घाट पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।


आग से बचाव के लिए आठ दमकल वाहन
मेला क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आठ दमकल वाहन तैनात किए गए हैं। अग्नि सुरक्षा के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। सुरक्षा में लगे पुलिस और अन्य कर्मियों को प्रतिदिन ब्रीफिंग और डी-ब्रीफिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed