{"_id":"6ae6558d5be04c50fb0d3276","slug":"police-personnel-conveyed-a-message-of-unity-by-organizing-a-run-for-unity-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164184-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुलिसकर्मियों ने रन फॉर यूनिटी निकालकर दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुलिसकर्मियों ने रन फॉर यूनिटी निकालकर दिया एकता का संदेश
मिर्जापुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को पुलिस की ओर से रन फॉर यूनिटी निकाली गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन
शुरुआत एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने लौहपुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के जीवन, दूरदर्शिता और देश की एकता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ रन फॉर यूनिटी रैली निकाली। रैली के दौरान एक भारत-श्रेष्ठ भारत, देश की एकता हमारी जिम्मेदारी और सरदार पटेल अमर रहें जैसे नारे लगाए गए। पुलिसकर्मियों ने रैली के माध्यम से लोगों को सद्भाव बनाए रखने और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।