फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   police order

चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, अज्ञात डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
police order
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के पांडेयपुर बस्ती निवासी युवक के मौत मामले में प्रभारी एसपी ने चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया, साथ ही परिजनों की तहरीर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई के अज्ञात डाक्टर पर मुकदमा दर्ज कराकर मामले की जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन

पांडेयपुर बस्ती निवासी सुरेश का 19 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार अपने साथी शनि सिंह के साथ गुरुवार की सुबह विश्वकर्मा पूजा के लिए सामान खरीदने बाजार जा रहा था। विजयपुर धाम के पास गैपुरा चौकी प्रभारी भारत भूषण वाहन चेकिंग कर रहे थे। चौकी प्रभारी ने दोनों के मास्क न पहनने पर 500-500 रुपये का चालान काट दिया। आशीष ने सामान खरीदने के पैसे से चालान जमा करने की बात पिता को बताई। इस पर पिता ने फटकार लगाई तो आशीष ने विषाक्त खा लिया। निजी अस्पताल से रेफर किए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया था। पुलिस के समझाने के बाद भी अड़ रहे। बृहस्पतिवार की रात में प्रभारी एसपी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन माने। रात में ही अज्ञात डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। बरकछा चौकी प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव को गैपुरा का चौकी प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed