{"_id":"5ea9acf88ebc3e902b0f6df6","slug":"police-made-support-of-workers-going-from-hyderabad-to-bihar-mirzapur-news-vns5225709119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से बिहार के लिए पैदल जा रहे श्रमिकों का सहारा बनी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से बिहार के लिए पैदल जा रहे श्रमिकों का सहारा बनी पुलिस
विज्ञापन
हलिया हैदराबाद से बिहार पैदल जा रहे मजदूर।
- फोटो : MIRZAPUR
हैदराबाद से बिहार के लिए पैदल जा रहे श्रमिकों का सहारा बनी पुलिस
हलिया। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दीपक अपने दर्जनभर साथियों के साथ लाक डाउन में खाने-पीने की गंभीर किल्लत को देखते हुए कोई सहारा न मिलने पर पैदल ही घर पहुंचने की मन में ठान कर चल दिए। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग मिर्जापुर- रीवां पर जब सभी पहुंचे थे तो भ्रमण कर रही पुलिस व ग्रामीणों की नजर पड़ी। चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज मौके पर पहुंचकर थके हारे श्रमिकों को सहायता के लिए सड़क पर जा रही एक वाहन को रोक कर गंतव्य स्थल तक ले जाने के लिए व्यवस्था की। साथ ही हिदायत दिया कि घर पहुंचने पर स्थानीय चिकित्सक से एक बार पुन: अपनी जांच कराकर के संबंधित थाने में को सूचना देकर के ही गांव में प्रवेश करें।
झारखंड के 17 युवक क्वारंटीन
राजगढ़। ब्लाक में बने शेल्टर होम में बुधवार को झारखंड से लौटे 17 युवक क्वारंटीन किए गए। 18 अप्रेल को भोपाल, फतेहपुर, रिवंडी, लौंगा, भावरपानी, पनिका कला से घर के लिए निकले मजदूरों को मिर्जापुर में रोक कर पूछताछ की गई। जो भोपाल से आने की बात बताया। इकसे बाद सभी मजदूरों को जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले जाया गया। किसी में कोई लक्षण नहीं मिला है।
फरुखाबाद से लौटे नौ की हुई जांच
जिगना। महाराष्ट्र के नासिक से पैदल कर बुधवार को जनपद की सीमा पर पहुंचते नौ लोगों केे शेल्टर होम में क्वारंटीन कराया गया। इसमें चील्ह थाना क्षेत्र और देहात कोतवाली क्षेत्र के दो लोग फरुखाबाद से पैदल आ रहे थे। सात लोग सोनभद्र जा रहे थे। पुलिस सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सभी सामान्य है। चिकित्सक ने सभी को 14 दिन परिवार से अलग रहने की सलाह देकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन
शेल्टर होम में रखे 70 मजदूर
लालगंज। बुधवार को शेल्टर होम बापू उपरौध इंटर कॉलेज में 70 मजदूरों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिसमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, मुंबई, उत्तरप्रदेश,हैदराबाद,बंगलौर,सूरत, तेलंगाना, दिल्ली से पैदल लालगंज पहुंचे थे। लाकडाउन के दौरान शेल्टर होम पर चिकित्सकों की टीम में डा. आनंद, आरबीएसके की कोऑर्डिनेटर शैलजा मिश्रा व इरफान ने बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण की। परीक्षण के दौरान कमाईदारो ने बताया कि पैदल एक सप्ताह से 10 दिन लगातार चलकर लालगंज पहुंचे हैं।