{"_id":"6241840b61d6e426f007e226","slug":"police-ki-paathshaala-amar-ujala-in-mirzapur-dig-rk-bhardwaj-said-title-of-good-samatarian-after-injured-admitted-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला: डीआईजी बोले- दुर्घटना में घायल को जल्द अस्पताल पहुंचाएं, मिलेगी गुड सेमेटेरियन की उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला: डीआईजी बोले- दुर्घटना में घायल को जल्द अस्पताल पहुंचाएं, मिलेगी गुड सेमेटेरियन की उपाधि
Mon, 28 Mar 2022 03:16 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 28 Mar 2022 03:16 PM IST
सार
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डीआईजी आरके भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सफलता, स्वास्थ्य और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डीआईजी आरके भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को मिर्जापुर जिले के मुजफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज में ट्रैफिक पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डीआईजी आरके भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सफलता, स्वास्थ्य और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
डीआईजी आरके भारद्वाज ने छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने के साथ ही यह बताया कि वह कैसे हादसों में घायल लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद एक घंटे का जो समय होता है वह गोल्डेन आवर होता है। उस दौरान अगर घायल को अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
यातायात नियमों के बारे में खुद को और दूसरों को भी करना होगा जागरूक
इस बारे में सड़क पर चलने वाले हर नागरिक को इसकी जानकारी होनी चाहिए। कोई घायल दिखता है तो उसे अस्पताल पहुंचाया जाय। कई लोग डरते हैं कि घायल को अस्पताल ले जाने पर पुलिस उन्हें परेशान करेगी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नियम बदल गए हैं। घायल को अस्पताल पहुंचाने पर गुड सेमेटेरियन की उपाधि दी जाएगी। ।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद छात्र और छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने आगे कहा कि ट्रैफिक के प्रति हमें खुद जागरूक होना होगा, अपने परिवार को जागरूक करना होगा, दूसरों को भी समझाना होगा कि वह कैसे जागरूक हो। कई घटनाओं में ऐसा होता है कि लोग घायल होने वाले लोगों की सेल्फी लेते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। घायल को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए। डीआईजी आरके भारद्वाज ने छात्र और छात्राओं के सवालों के भी जवाब दिए।