फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police from four states, ACTF, and ATS are searching for the leader of the Ambani gang.

Mirzapur News: अंबानी गिरोह के सरगना की तलाश में चार प्रदेशों की पुलिस, एसीटीएफ, एटीएस

Thu, 22 Jan 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police from four states, ACTF, and ATS are searching for the leader of the Ambani gang.
मिर्जापुर। कैशवैन लूट व हत्याकांड को अंजाम देने वाले अंबानी गिरोह के सरगना को तेलंगाना, कर्नाटक और बिहार पुलिस के साथ एसटीएफ और एटीएस तलाश कर रही है। डेढ़ वर्ष पहले मिर्जापुर पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया था। गिरोह पर हाल ही में डीजीपी यूपी ने ढाई लाख का इनाम घोषित किया है। अंबानी गैंग पर यूपी के अलावा कर्नाटक में पांच लाख और तेलंंगाना और बिहार में भी इनाम घोषित है। 12 सितंबर 2023 को कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने दो बाइक सवार आए चार बदमाशों ने गार्ड जय सिंह की गोली मारकर हत्या कर 39 लाख रुपये लूट ले गए थे। घटना के एक वर्ष बाद आरोपी राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया था। एसओजी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि इसके बाद गैंग ने 16 जनवरी 2024 को कर्नाटक के बीदर जिले में एसबीआई के एटीएम कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर हत्या कर 93 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद तेलंगाना, बिहार में घटनाओं को अंजाम दिया गया। अंबानी गैंग ने बिहार में ब्लॉक प्रमुख समेत 16 लोगों की हत्या की थी। अंबानी ने बीटेक किया है लेकिन वह मोबाइल का प्रयोग नहीं करता है। मिर्जापुर की घटना के बाद तीन महीने तक बिहार में रहकर मिर्जापुर पुलिस टीम ने उसका घर आदि कुर्क कराया था। उसके साथियों को उठाया पर उसका पता नहीं चल सका। आलोक अंबानी के साथ उसके दो साथी अमन कुमार फमेहपुर जिला वैशाली बिहार और आनंद मोहन की भी तलाश मिर्जापुर पुलिस के साथ कर्नाटक व बिहार की एसटीएफ, तेलंगाना की एटीएस कर रही है। मिर्जापुर पुलिस तीनों प्रदेश की पुलिस के साथ काम कर रही है। गिरोह पर चारों प्रदेश से आठ लाख से अधिक का इनाम है। अंबानी गिरोह देश का बड़ा इनामी गिरोह बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed