{"_id":"62e9f7560dfd1b2dae0d780a","slug":"police-encounter-in-mirzapur-rs-25-thousand-rewarded-criminal-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, दूसरा फरार
Wed, 03 Aug 2022 09:49 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 03 Aug 2022 09:49 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के मवइया गांव के पास मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से 25 हजार का बदमाश घायल होकर बाइक समेत गिर गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस की गोली बदमाश के दायें पैर में लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में चोरी करने वाले एक आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश मवइया गांव की ओर जाएगा। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में देहात कोतवाली व स्वाट टीम बदमाश को पकड़ने के लिए मवइया गांव पहुंची।
विज्ञापन
तभी बाइक से बदमाश रवि बिंद निवासी लखमापुर और उसका साथी गोलू बिंद आते दिखे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश रवि बिंद के दायें पैर में लगी। उसका दूसरा साथी गोलू बिंद मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। एएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 25 हजार के इनामी बदमाश रवि बिंद के पैर में गोली लगी है। असलहा व बाइक बरामद हुआ है। फरार बदमाश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।