फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police could not find the girl missing for three days

तीन दिन से लापता बालिका को नहीं खोज सकी पुलिस

Sat, 30 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police could not find the girl missing for three days
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से 11 वर्षीय बालिका तीन दिनों से लापता है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया पर अब तक उसकी तलाश नहीं कर सकी है। बालिका को बरामद करने में पुलिस भी निष्क्रिय दिखाई दे रही है। हलिया क्षेत्र में ही पूर्व में भी एक बालिका का अपहरण कर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका गुरुवार की रात को लापता हो गई। खोजबीन करने के बाद किशोरी के न मिलने पर शुक्रवार को पिता ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बालिका के लापता होने पर बहला कर भागने के आरोप और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को लापता हुए तीन दिन हो गए है, पर अब तक बालिका का पता नहीं चल सका है। वहीं हलिया पुलिस का कहना है कि बालिका को बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो वर्ष पूर्व हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, उस मामले में किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपियों को पकड़ लिया गया था, पर इस मामले में अभी तक किशोरी बरामद नहीं हो सकी है। बालिका के परिजन अनहोनी को लेकर आशंकित है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि बहला कर भगाने और एससीएसटी में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ लालगंज मामले की विवेचना कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed