{"_id":"60ec833e8ebc3ec76f33e524","slug":"police-clash-with-congressmen-who-came-out-against-inflation-mirzapur-news-vns600095037","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में निकले कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में निकले कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प
विज्ञापन
मिर्जापुर। महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से पदयात्रा निकाली गई। प्रदर्शन करने के लिए जिला मुख्यालय जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच में ही खनन विभाग के पास पुलिस ने रोक लिया। पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। इसपर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण से देश में बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम और महंगाई के विरोध में किया जा रहा है। कहा कि इस सरकार में किसान, मजदूर, नौजवान या व्यापारी सभी त्रस्त हैं। अब जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। यह सरकार सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। प्रवक्ता छोटे खान ने पदयात्रा के दौरान कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार जन विरोधी सरकार है। प्रदेश सचिव अर्चना चौबे ने भी अपनी बात रखी। संचालन अमिताभ पांडेय ने किया। इस अवसर पर गुलाब पांडेय, पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र त्रिपाठी, राम सिंह, किसान सेल के रवि दुबे, सेवादल के जिला अध्यक्ष भूपेन शुक्ला, ओबीसी के प्रदेश महासचिव, सीताराम केसरी, शिवराज शर्मा ,जय शंकर शर्मा, राजधर दुबे, अशोक, कमलेश दुबे आदि थे।