फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police caught fleeing SUV riders

भाग रहे एसयूवी सवार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police caught fleeing SUV riders
लालगंज। क्षेत्र की पुलिस टीम और एसओजी की टीम ने लालगंज-हलिया रोड पर नाकेबंदी कर भाग रहे हरियाण नंबर के फार्च्यूनर सवार बदमाशों को पकड़ लिया। फार्च्यूनर सवारों को सोनभद्र की एसओजी टीम ले गई। इस संबंध में लालगंज पुलिस मामले को उजागर नहीं कर रही है। वहीं सीओ लालगंज का कहना है कि चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकने पर फार्च्यूनर सवार भागे थे। बाद में उनको पकड़ा गया है।
विज्ञापन

एसओजी मिर्जापुर और सोनभद्र ने लालगंज-हलिया रोड की नाकाबंदी करके भाग रहे फार्च्यूनर सवारों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनका पीछा किया। उनको पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूत्रों के अनुसार फार्च्यूनर सवार सोनभद्र का मुजरिम बताया जा रहा है। जिसके पिछे सोनभद्र एसओजी लगी हुई थी। उनका पीछा करते हुए लालगंज क्षेत्र के हलिया रोड पर लालापुर के पास सड़क पर ट्रक खड़ा कर रोका। इस पर फार्च्यूनर सवार भागने लगा। इसको पीछा कर पुलिस और एसओजी की टीम ने पकड़ लिया। सोनभद्र एसओजी की टीम उसे अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ने इस मामले में जानकारी से इंकार कर दिया। वहीं सीओ लालगंज भानू प्रकाश ने बताया कि उनकी वीआईपी ड्यूूटी लगी थी। इस दौरान सेट पर मैसेज आया कि एक फार्च्यूनर गाड़ी जो हरियाणा नंबर की थी। उसे रोकने पर गाड़ी सवार भागने लगे। उन्हें बाद में पकड़ लिया गया। उसमें कौन था। इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed