फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police arrested smuggler who came to sell weapons shot in leg seven FIR registered in several police stations

UP Encounter: असलहा बेचने आए तस्कर को पुलिस ने किया अरेस्ट, पैर में लगी गोली; कई थानों में दर्ज हैं सात FIR

Thu, 16 Oct 2025 10:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 10:56 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले की पुलिस को इस बदमाश की तलाश काफी दिन से थी। उसके खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। गुरुवार को असलहा तस्कर एक डील करने आया था। इससे पहले मुठभेड़ में वह गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Police arrested smuggler who came to sell weapons shot in leg seven FIR registered in several police stations
सुंदरम उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Encounter News: मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास गुरुवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल व एक तमंचा बरामद किया। घायल असलहा तस्कर को अस्पताल ले जाया गया। गैंग के अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


एएसपी सिटी नितेश सिंह व सीओ सदर अमर बहादुर मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। पड़री थानाध्यक्ष अजीत सिंह को गुरुवार की रात सूचना मिली कि असलहा तस्कर सुंदरम उपाध्याय पिस्टल लेकर किसी को बेचने गोपालपुर की ओर से जाने वाला है। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

Police arrested smuggler who came to sell weapons shot in leg seven FIR registered in several police stations
बदमाश की बाइक के साथ टीम। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पुलिस  गोपालपुर के पास पहुंच कर असलहा तस्कर का इंतजार करने लगी। बाइक सवार असलहा तस्कर सुंदरम ने पुलिस को देखकर फायरिंग किया। फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने उसके दाएं पैर में गोली मार मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल व एक तमंचा बरामद किया है। घायल तस्कर को अस्पताल ले जाया गया है। 

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि असलहा तस्कर सुंदरम उपाध्याय जिले के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों में असलहा की सप्लाई करता है। इसके ऊपर जीआरपी, पड़री, कछवां थाना में सात मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद गैंग के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उनको भी जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed