{"_id":"60ddd3cf8ebc3ebf0b0e19cd","slug":"police-arrested-six-people-for-marriage-with-11-year-old-minor-girl-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : 38 वर्षीय शख्स करने जा रहा था 11 साल की बच्ची से शादी, पिता को दिए एक लाख रुपये, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : 38 वर्षीय शख्स करने जा रहा था 11 साल की बच्ची से शादी, पिता को दिए एक लाख रुपये, छह गिरफ्तार
Fri, 02 Jul 2021 11:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:30 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, सीतापुर जिले से एक शख्स अन्य पांच लोगों के साथ मिर्जापुर जिले के एक गांव में 11 वर्षीय लड़की से शादी करने उसके घर पहुंचा था। इसकी सूचना जिलाधिकारी को मिली, जिसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उस व्यक्ति सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग से शादी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची से शादी करने के लिए सीतापुर से 38 वर्षीय शख्स अपने परिजनों के साथ आया था। नाबालिग से शादी की सूचना मिलने पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे प्रोबेशन विभाग और पुलिस शादी रुकवाने के बाद दोनों पक्षों को थाने लाई। जहां जांच में लड़की के परिवार को एक लाख रुपये देकर शादी की बात सामने आई। पुलिस ने युवक समेत छह पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को बाल संरक्षण गृह बालिका में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के बहिया बहरामपुर से एक 38 वर्षीय शख्स छह लोगों के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय लड़की से शादी करने आया था। किसी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दे दी। डीएम के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी व बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रमेश, पूजा मौर्य, शैलेंद्र सिंह, राजलक्ष्मी यादव के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर लालगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जांच में पता चला कि 11 वर्षीय बालिका की शादी 38 वर्षीय युवक के साथ कराई जा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि लड़की के साथ विवाह के लिए एक लाख रुपये देने की बात हुई थी। आरोपी दूल्हे भानुप्रसाद व छह अन्य रामजी, संतोष कुमार, करुणानिधान, जसवंत, अभिषेक, रामलखन निवासी बहिया बहरामपुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।