फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police accused of pressuring for compromise, case filed on the instructions of SP

Mirzapur News: पुलिस पर सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप, एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 10 Sep 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Police accused of pressuring for compromise, case filed on the instructions of SP
चुनार। एक गांव से किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने कक्षा आठ में पढ़ने वाली अपनी 16 वर्षीय पुत्री को वाराणसी निवासी 21 वर्षीय युवक सुजीत कुमार पर बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने दो दिन बाद शनिवार को आरोपी के साथ किशोरी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज न कर इस मामले में सुलह-समझौता के लिए दबाव बनाने लगी। पुलिस की कार्यशैली से नाराज किशोरी के पिता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद चुनार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उसकी किशोरी पुत्री से विवाह कराने के लिए दबाव बना रही है। कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed