{"_id":"655512218448d65cd30216a4","slug":"pole-damaged-due-to-truck-collision-power-supply-disrupted-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-8507-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक के टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक के टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के पथरहिया स्थित अग्निशमन केंद्र के पास बुधवार को सुबह एक ट्रक टकरा जाने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आसपास के कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जंगीरोड स्थित 11 केवीए उपकेंद्र जंगीरोड के पीलीकोठी फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को सुबह लालगंज की तरफ से आ रहा ट्रक अग्निशमन केंद्र के सामने स्थित एक बिजली के पोल से टकरा गया। इससे पोल व उसमें लगे तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम के कर्मियों ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। पोल क्षतिग्रस्त होने से पीलीकोठी, भरूहना के कुछ इलाकों, पीलीकोठी के पीछे शुक्ला मोहल्ला, स्टेशन रोड, संगमोहाल, रतनगंज के कुछ हिस्साें, बरौंधा कचार, रेलवे कालोनी के पीछे समेत कई के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं आने से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बिजली सुबह करीब पांच बजे कटी और सुबह करीब 11 बजे आई।
उधर, सुबह के समय विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशानी हुई। सुबह करीब पांच बजे गई बिजली सुबह करीब 11 बजे आई। बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उधर, बुधवार को भैया दूज होने के कारण विद्युत निगम के कार्यालय में कर्मचारी भी कम संख्या में मौजूद थे। विभागीय अवकाश के कारण श्रमिकों को इकट्ठा करने में ही समय लग गया। उसके बाद सभी तारों की मरम्मत कर पोल को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विद्युत आपूर्ति रोक दी गई थी। उसके बाद मरम्मत कराकर टेस्ट करने के बाद ही विद्युत आपूर्ति शुरू की गई।