{"_id":"6826389d32bcf180880c5615","slug":"pole-broke-due-to-truck-collision-power-supply-of-20-villages-disrupted-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-133780-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, 20 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, 20 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के कठवार गांव में बृहस्पतिवार को भोर में तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा और तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। इससे क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में करीब 30 हजार की आबादी बिजली-पानी के लिए परेशान है। शाम तक कर्मचारी मरम्मत में लगे रहे लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
भोर में ट्रक की टक्कर से तार और खंभा टूटने से लहंगपुर पावर हाउस से जुड़े रेही, गंगहरा, मझियार, कोठी, कोल्हुआ, राजापुर, बामी, धसड़ा, पांडेयपुर सहित 20 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 30 हजार की आबादी बिजली-पानी के लिए तरसती रही। गनीमत रही कि हादसे के समय बिजली आपूर्ति बंद थी, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे और तार की मरम्मत में जुट गए।
वहीं, बिजली गुल होने के कारण सुबह पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से लोग दिनभर परेशान रहे। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
लहंगपुर पावर हाउस के अवर अभियंता रमाकेश सिंह ने बताया कि खंभा और तार बदलने का काम किया जा रहा है। पूरा प्रयास है कि शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाए।