फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PM virtually inaugurated the food storage house

Mirzapur News: अन्न भंडारण गृह का पीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Sun, 25 Feb 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
PM virtually inaugurated the food storage house
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान से पटेहरा विकास खंड में बी-पैक्स कोटवां पांडेय स्थित 1.66 करोड़ रुपये की लागत से 1500 मीट्रिक क्षमता वाले पीएम अन्न भंडारण गृह और कंप्यूटरीकृत समितियों का वर्चुअल उद्घाटन किया। देश भर में इस तरह के 11 भंडार गृह बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नवनिर्मित भंडार गृह भारतीय खाद्य निगम को किराए पर दिया जाएगा। इससे मिलने वाले किराए से समिति की आय में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री की ओर से भंडार गृह की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सहकार से समृद्धि की ओर कदम बढ़ाते हुए पैक्स में जन औषधि केंद्र, जनसेवा केंद्र खोलने, पशुपालन, मछली पालन, जैविक खाद का विकास सहकारिता के माध्यम से कराए जाने पर जोर दिया। समितियों को ड्रोन और कृषि उपकरण के प्रयोग के लिए भी माध्यम बनाने की बात कही गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंप्यूटरीकृत समितियों का भी उद्घाटन किया। जनपद में कुल 86 बी-पैक्स हैं। जिसमें 60 समितियों के कंप्यूटरीकरण का काम पूरा हो चुका है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि जनपद की बाकी 26 समितियों के कंप्यूटरीकरण का काम भी अगस्त 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता आदित्य कुमार दुबे, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed