{"_id":"5711400a4f1c1b97124a6e72","slug":"pm-to-raise-the-value-of-the-award-received","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से पुरस्कार प्राप्त कर बढ़ाएंगी मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से पुरस्कार प्राप्त कर बढ़ाएंगी मान
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
सीखड़ की प्रधान रंजना सिंह।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मल गांव सीखड़ की ग्राम प्रधान रंजना सिंह जमशेदपुर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित करेंगी। अपने गांव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत पूरे प्रदेश में 26 प्रधानों में उनका चयन किया गया है।
आज उनकी इच्छा शक्ति के कारण ही सीखड़ गांव का कायाकल्प हो सका है।
विकास खंड सीखड़ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मल गांव के तहत खुले में शौच मुक्त बनाने की कवायद चल रही है। जिसके तहत सीखड़ ब्लाक खुले में शौच मुक्त होने के अंतिम पड़ाव पर है। इसी सफलता के लिए सीखड़ ब्लाक की प्रधान रंजना सिंह को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार देने की घोषणा हुई है।
जिससे सीखड़ ब्लाक के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री द्वारा राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत गांव के विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए प्रदेश भर से 26 ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। जिसमें से पूर्वांचल में मिर्जापुर जिले के सीखड़ ब्लाक को ही चुना गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सीखड़ गांव को स्वच्छ करने के लिए शौचालयों से संतृप्त कर दिया है। साथ ही विद्यालय में पानी, शौचालय और गलियों में कूड़ादान, गांव की सभी गलियों खड़ंजा और नालियों को बनवा दिया है।