{"_id":"65d97edb84f52420d9087709","slug":"pm-gift-projects-worth-five-thousand-crores-in-mirzapur-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पीएम दे सकते हैं पांच हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विंध्य कॉरिडोर का होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पीएम दे सकते हैं पांच हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विंध्य कॉरिडोर का होगा लोकार्पण
Sat, 24 Feb 2024 12:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:05 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जापुर की जनता को विंध्य कॉरिडोर का लोकार्पण समेत करोड़ों की योजनाएं दे सकते हैं। इसके अलावा विंध्य विश्वविद्यालय और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की भी आधारशिला रखी जाएगी। इसके लिए दो मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी विंध्याचल आएंगे।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने विंध्य कॉरिडोर के लोकार्पण के साथ बहुप्रतीक्षित गंगा पर छह लेन पुल का शिलान्यास कर सकते हैं। मार्च के पहले सप्ताह में विंध्याचल में होने वाले वृहद आयोजन में प्रधानमंत्री मिर्जापुर जिले को पांच करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वहीं, विंध्य कॉरिडोर का काम भी लगभग पूरा हो गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पांच से आठ मार्च के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जापुर आ सकते हैं। इसके पहले दो मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विंध्याचल आएंगी। इसी बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विंध्य कॉरिडोर के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के साथ विकास की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
प्रधानमंत्री विंध्य कॉरिडोर का लोकार्पण और 1900 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास भी कर सकते हैं। इसके अलावा विंध्य विश्वविद्यालय और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की भी आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन
अष्टभुजा, कालीखोह कॉरिडोर का शिलान्यास भी मोदी कर सकते हैं। इसी दौरान फतहां पर बने नए घाट और कोटवां पांडेय में नवनिर्मित अन्न भंडारण केंद्र के लोकार्पण की भी उम्मीद है। विंध्याचल में बनने वाले घाटों, विभागों के लिए आवंटित जमीन की सौगात भी देंगे। कई और परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारी प्रशासन कर रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दो दिन पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।

वित्तीय स्वीकृति की मांग दोहराई
इस दौरान उन्होंने दुद्धी-लुंबनी मार्ग स्थित गंगा पर पांच दशक पहले बने पुल के विकल्प के रूप में विंध्यधाम के पास से छह लेन के उच्च क्षमता वाले पुल के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग दोहराई। उन्होंने मिर्जापुर बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से लोस चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले पुल का शिलान्यास कराने का अनुरोध किया। अनुप्रिया पटेल पहले भी पुल के लिए पत्राचार कर चुकी हैं।