फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PM did historic work, increased respect in the world

पीएम ने किया ऐतिहासिक कार्य, विश्व में बढ़ाया मान

Mon, 20 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
PM did historic work, increased respect in the world
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिससे पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। देश व प्रदेश इस समय विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। यह उद्गार हैं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह के। वे सोमवार को लालडिग्गी स्थित लॉयंस स्कूल के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पंकज सिंह ने कहा कि तीन तलाक, धारा 370 आदि ऐसे कार्य हैं जिनसे लोगों का कल्याण हुआ। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेकानेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि पीएम ने 35ए, राम मंदिर निर्माण, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व कार्य किए।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सपा और बसपा के कार्यकाल में नौकरियां नीलाम होती थीं लेकिन अब इस तरह का काम करने वालों का घर नीलाम होता है। प्रदेश सरकार की सुशासन कानून व्यवस्था गांवों में 18 से 20 घंटे विद्युत की उपलब्धता, काशी व विंध्य कॉरिडोर,प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेज बनवाना जैसे दूरदर्शी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किया। साथ में आये हुए सभी प्रबुद्धशिक्षकगण, अधिवक्तागण, इंजीनियरगण व सीए तथा नगर विधानसभा क्षेत्र के व्यापारीगणों काहार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक नागेश्वर तिवारी, सहसंयोजक संजय यादव रहे। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि व प्रबुद्धजनों का स्वागत किया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिलाउपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, दिनेश प्रताप सिंह, निर्मला राय, निर्मला आनन्द, जिलामहामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, संतोष गोयल, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमन्तत्रिपाठी, डॉ. सीएल बिन्द, प्रमोद कुमार सिंह, डा. रमेश ओझा, लाल बहादुर सरोज, चिंतामणिमौर्य, गौरव ऊमर, आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह के साथ साथ युवा मोर्चा, महिलामोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इनसेट
अपराधी का साथ देने वालों का घर नीलाम हो जाएंगे
मिर्जापुर। पंकज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि साढ़े चार वर्षों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश में अपराधियों का सफाया हो रहा है। अपराधियों का साथ देने वालों के घर नीलाम हो जाएंगे। विंध्य कारिडोर, मेडिकल कालेज जैसा विकास इसी जिला में उदाहरण है प्रदेश के बदलने का। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का हर कार्य आम जनता को राहत पहुंचाने वाला रहा है। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह आदि थे।

इनसेट
तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
मिर्जापुर। राजस्थान इंटर कालेज में सोमवार को तीन दिवसीय मोदी मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार के किए गए विकास कार्यों को पोस्टर व बैनर से प्रदर्शित किया गया था। बताया गया कि यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी। बड़ी संख्या में लोगों ने इसका अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed